Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आज का युवा

आज का युवा :-

Image result for rang de basanti images

युवा हमारे जीवन यात्रा का वो समय है जहाँ कुछ कर दिखाने का साहस है। अपने सपनो को पंख देने का समय है। अपने संकल्पो को पूरा करने का समय है। सबसे जरुरी बात यह की खुद के अच्छे भविष्य निर्माण का समय है और अपने वर्त्तमान समय को जीने का उसका सही तरह से उपयोग करने का समय है। युवा ही है जिसपे पूरा परिवार और देश भरोसा करता है क्यों की वह ऊर्जा से भरपूर होता है और वर्तमान समय की जरूरतों को समझता है। फ़िल्म लगान ( आमिर खान ), थ्री इडियट्स , रंग दे बसंती, M.S.धोनी  जैसी कई सारी फिल्में भी बनी है जहा युवा इंटेलिजेंसी और उनकी अद्भुत छमताओँ को प्रदर्शित किआ है। 

 युवाशक्ति वो शक्ति है जिसपे पूरा देश निर्भर करता है। आज का युवा आने वाला कल का भविष्य है। युवा अपने परिवार के साथ ही देश का भी भविष्य होता है क्यों की इनमे कुछ  कर गुजरने का जोश , जूनून  और उत्साह होता है। युवा एक ताकत है लेकिन शायद आज का युवा अपनी शक्ति को समझ नहीं पा रहा और व्यर्थ की बातो में ,व्यर्थ सोच में अपना समय बरबाद कर रहा है।

यदि आज की युवा शक्ति को देखे तो वह समय से पहले मैचोर हो जा रहे है उनमे जल्दी से हर चीज को समझने की कला है। अपने कॅरियर का चुनाव भी बड़ी आसानी से कर ले रहे है। आज की युवा अपने हर कार्यछेत्र में बहुत फ़ास्ट है लेकिन धैर्य की कही न कही उनमे कमी आती जा रही है। किसी भी मुकाम पे पहोचने के लिए हमे धीरज की जरुरत होती है। धैर्य बनाये रखना होता है वह आज की युवा में कम  होता जा रहा है। दूरदर्शिता जो हर मनुष्य में होना चाहिए लेकिन अभी की जनरेशन अल्पकाल के सुख को पाने में व्यस्त है।
उनको अल्पकाल का सुख चाहिए। माता -पिता ने भी अपने बच्चो की हर इच्छा पूरी की जिससे आज के युवा में मनमानी विकसित होने लगी है। उनका मन उन्हें जो कम्फर्टेबल लगता है वही ज्यादा करता है। आज के भारत  देश को युवा भारत कहा जाता है क्यों की यहां युवाओ की संख्या सबसे ज्यादा है। 

भारत एक युवा देश है यहाँ  50 %  कुल  जनसँख्या का 25 वर्ष तक की आयु वाले लोग है और 65 %  कुल जनसँख्या का 35 वर्ष आयु तक के लोग है। राष्ट्र निर्माण की बात हो या समाज निर्माण की , युवा ही है जो कुछ नविन कर सकते है कुछ बदलाव ला सकते है क्यों की आज के युवा कल का भविष्य है। नामुमकिन को मुमकिन युवा ही कर सकते है। इसलिए हमारे देश के युवा को मानसिक और शारीरिक तौर पे स्वस्थ होना चाहिए। उनके विचारो में शुद्धता होना चाहिए ताकि कल एक बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके। युवा शक्ति वो शक्ति है जिसे यदि सही दिशा दे दी जाये या युवा स्वयं जागरूक हो जाये तो युवा शक्ति , शक्तिशाली देश भारत को बना दे। 

अब जरुरत है स्वयं के अंदर बदलाव लाने का। ऐसा बदलाव जो सकारात्मक हो। व्यर्थ बातो और व्यर्थ की चिंताओं से बाहर निकलने का। आज के दौर के फ़ास्ट लाइफ में युवा बहुत तनाव वाला जीवन जीने लगे है। कम उम्र में भी उन्हें हाई बी.पी. , हार्ट की समस्या , शुगर , माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारिया होने लगी है। तनाव के कारण आज की जनरेशन में चिड़चिड़ा पन आ गया है। इन सब से बाहर निकलने के लिए उन्हें व्यायाम , खेलकूद , वाकिंग की सहायता लेनी चाहिए। खुद वो जितना स्वस्थ होंगे तभी एक स्वस्थ कल का निर्माण कर सकेंगे। कम उम्र के बच्चों में भी अब तनाव रहने से उनमें एकाग्रता की कमी होती जा रही  है। बच्चे टेक्नोलॉजी में फसते जा रहे है। उनको अपने अच्छे सेहत के लिए जागरूक होना चाहिए क्यों की जब आज की जेनेरशन अपने सेहत और मन से फीट रहेंगी तभी उनका आने वाला कल सेहतमन्द होगा। 




























































































































































































































































































Post a Comment

0 Comments