Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्वस्थ रहने के कुछ स्वस्थ तरीके

स्वस्थ रहने के कुछ स्वस्थ तरीके :-

गलत खानपान , ख़राब जीवनशैली , काम का बढ़ता तनाव और धूम्रपान व नशा जो अनेक बीमारियों को जन्म दे रहा है और इन बीमारियों में हार्ट की बीमारी तो आज के टाइम में प्रमुख हो गया है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपने जीवनशैली में , रहन -सहन में कुछ बदलाव तुरंत ही कर देने होंगे।
कुछ बदलाव जो हमारे शरीर और मन को स्वस्थ करे वो निचे दिए गए है।


Image result for healthy life images



सेहत के 3 सूत्र :-

  1. नो मोर मसाला :- ज्यादा मिर्च - मसालेदर सब्जियों का सेवन अपने भोजन में शामिल न करे। ज्यादा मसालेदार सब्जियों को बनाने के लिए घी , तेल व बटर को अधिक मात्रा में डाला जाता है जिससे सब्जी स्वादिष्ट बन सके। लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानकारक साबित हो सकता है क्यों की ज्यादा घी, तेल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जिससे हार्ट की बीमारी की समस्या हो सकती है। घी का समावेश अपने खाने में रखे लेकिन जरुरत से ज्यादा नहीं। 
  2. नो - वरी  :- ये तो सभी जानते है तनाव और चिंता शरीर और मन को स्वस्थ रहने से रोकता है साथ ही साथ कई बीमारियों को जन्म भी देता है इसलिए खुद के लिए समझदार और अलर्ट बनें क्यों की तनाव लेने से किसी भी समस्या से मुक्ति नहीं मिलेगी।  यदि कोई प्रॉब्लम है तो उसका सामना कीजिये और फिर उसका सलूशन ढूंढिए।  इससे प्रोब्लेम सॉल्विंग स्किल डेवेलोप होगी। 
  3. नो - हरी :- किसी भी काम में जल्दबाजी न करे। हड़बड़ी करने से काम और बिगड़ जाता है। माइंड को शांत रहने की आदत डालिये क्यों की जैसा आदत आप अपने माइंड को डालेंगे वह वैसा बनता जायेगा। हड़बड़ी से ज्यादातर लोगो में घबराहट की समस्या पैदा होने लगती है और B.P. जैसी समस्या जन्म लेने लगती है इसलिए किसी भी काम को शांति से करने की आदत डालिये। 
Related image

बीमारियों से बचने के लिए ये तीन बदलाव आज से ही कर डालें। 
  1. खान - पान को हैल्थी बनाये :- कोशिश करे बाहर का खाना कम से कम खाये। घर का भोजन बनाते समय ध्यान रखे की इसी भोजन पर पुरे परिवार का सेहत निर्भर है तो खाना हेल्थी बनें।खाने में सलाद को भी शामिल करे। फल और हरि सब्जियों का सेवन करें।  जौ , बाजरा , रागी , मक्का , चना, आदी का मिक्स आटा इस्तेमाल करें। अंकुरित अनाज को शामिल करें। दलिया खाये। जंक फूड से बचे। दूध व दही को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाये। 
  2. जीवनशैली में बदलाव :- सुबह सूर्योदय के पहले उठने का नियम बनाये और रात को दस बजे तक सोने का। घर के बच्चो को रात में टी.वी. , मोबाइल देखने न दे और खुद में भी यही हैबिट्स डाले ताकि रात में अच्छी नींद ले सके। कोशिश करे रात का खाना 8 से 8 : 30 तक ले ले।  खाने के बाद हजार कदम पैदल टहले। सोने से पहले कुछ पढ़ने की आदत है तो कुछ अच्छी किताबे पढ़े जिससे नींद अच्छी आए। देर रात तक टीवी देखने की आदत मत डालें। सबसे जरुरी है खुश रहे इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे। 
  3. योग - व्यायाम :- रोजाना 30 मिनट कम से कम एक्सरसाइज करें। वैसे 1 घंटा कर सकते है तो और भी अच्छा है लेकिन 30 मिनट जरूर करने की आदत डालें। खुद के लिए  24 घंटे में से 1 घंटा तो जरूर योग व्यायाम को दे। जिससे दिनभर के काम के लिए जो ऊर्जा चाहिए वो भरपूर मिल सके। खुद को मोटीवेट करे और अपनी दिनचर्या को हैल्थी दिनचर्या बनाये। यदि किसी तरह की समस्या है तो एक्सरसाइज करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें। 

Post a Comment

3 Comments