Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पढाई में ध्यान कैसे लगाए ?

पढाई में ध्यान कैसे लगाए ?



Image result for images on how to be concentrate in studies




आज के दौर में माता पिता की सबसे बड़ी समस्या है की बच्चे का मन पढाई में नहीं लगता। बच्चे का ध्यान पढाई में कैसे लगाए। बच्चा पढाई नहीं करना चाहता और स्टूडेंट लाइफ में पढाई ही सबसे महत्वपूर्ण  है जिससे बच्चे का भविष्य निर्माण होगा।
बच्चे का मन पढाई में नहीं लगता क्यों की जाने अनजाने में उसने अपने मन को कही और व्यस्त कर रखा है चाहे टेलीविजन , मोबाइल ,या फिर घूमना - फिरना , व्हाट्सएप  आदि। मै ये नहीं कहती की टेलीविजन ,मोबाइल कंप्यूटर कोई ख़राब वस्तु है लेकिन जरुरत से ज्यादा किसी वस्तु का इस्तेमाल करने से उस वस्तु का हमे लत पड़ जाता है और हमारा ध्यान न चाहते हुए भी बार - बार उसी तरफ जाता है। एक प्रकार का एडिक्शन हो जाता है और हमारा मन उस एडिक्शन को बड़ी आसानी से स्वीकार भी कर लेता है। क्यों की  इसमें कोई मेहनत नहीं है। पढाई में ध्यान लगाने के लिए हमें पढाई पर फोकस होना पड़ेगा। हमारा ध्यान एक समय पे किसी एक वस्तु विशेष पर रह सकता है ये हम सभी जानते है।
 माता पिता को चाहिए बच्चो को पढाई का महत्त्व बताना। पढाई उनके लिए क्यों जरुरी है इसकी वजह उन्हें समझ आनी चाहिए। बच्चे जब किसी काम को करने की वजह समझ जाते है तब उस काम को और भी रूचि के साथ करते है। नॉलेज लेने से हमारे सोचने- समझने की शक्ति बढ़ती है। बच्चो को  जागरूक  किया जाना चाहिए की पढाई से ही उन्हें लॉन्ग टर्म बेनिफिट्स मिलने वाला है बाकि सारे मौज शौक टेम्पररी समय के लिए हैं जो उनको टेम्पररी ख़ुशी तो देंगे लेकिन भविष्य निर्माण और सफलता तो पढाई से ही मिलेगी। माता- पिता अपने बच्चों को मोटीवेट करें और साथ ही साथ प्रोत्साहित भी करे ताकि बच्चे अच्छा प्रदर्शन दे सकें। 

कुछ टिप्स निचे दिए है जिससे  पढाई में ध्यान लगे ,उसमे मदद मिल सके। 

  • पढाई में मन लगे स्टूडेंट्स का उसके लिए स्टूडेंट्स को कुछ मिनट साइलेंस रहने का अभ्यास करना होगा ताकि जो भी वह पढ़ रहे है वह बहुत फ़ास्ट उन्हें याद हो जाये। 
  • जब भी आप पढ़ने बैठे तो 1 मिनट ब्रीथिंग एक्सरसाइज करे ,बहुत सिंपल एक्सरसाइज है ब्रीथ इन एंड ब्रीथ आउट और उस वक़्त आपका ध्यान बस अपनी सांसो की गति पर होना चाहिए। 
  • इस ब्रीथिंग एक्सरसाइज से एकाग्रता डेवेलप होगा। 
  • जब भी आप पढ़ने बैठे अपने मन को उस वक़्त वही टिकाये ,एक सेकंड के लिए भी उसे यहाँ -वहा मत भटकने दे। अपने मन के साथ सख्ती से पेश आये। उसे मनमानी करने की आदत मत डालें। 
  • अपने मन के मालिक बने। जो सही है उसे बस वही करने दे। यदि आपने ऐसा नहीं किआ तो धीरे धीरे वो आपको अपना गुलाम बना लेगा। 
  • पढ़ते समय अपने पढाई को आसान बनाना सीखे ,ऐसा कोई ट्रिक अपने माइंड को दे जिससे वह सब कुछ आसानी से और जल्दी याद कर सके । 
  • खुद को आत्मविश्वास दिलाये की आप कर सकते है अपने अंदर विल पावर डेवेलप करें। 
  • याद रखे जहा चाह है वहा राह है। खुद को मजबूत करे। 
  • पढाई में ध्यान लगे इसके लिए आपको स्वयं ही मोटीवेट रहना होगा और अपने मन को विश्वास दिलाना होगा की पढाई बहुत आसान है और इसे मै बड़ी आसानी से कर सकता हु। 
  • जब भी आप पढ़ने बैठे अपने टास्क को ब्रेक करें। 100 प्रश्न हैं तो 50 -50 में ब्रेक कर दे। ताकि आसानी से आप याद कर सके। 
  • बिच बिच में जब भी आप बोर महसूस करे तो कुछ मिनट के लिए कोई गेम खेल ले या फिर कुछ खा ले। मन को फ्रेश करने के लिए छत पे ही टहल ले। कुछ मिनट के लिए गाने ही सुन ले। 
  • अब फिर से पढाई पे लग जाये। 
  • खुद को रिवॉर्ड दे कुछ अच्छा करने पर। अपनी पीठ थपथपाए। खुद को शाबासी दें। 
अपने पढाई को आसान बनाने की कोशिश करे ताकि बिना समय बर्बाद किये सब कुछ समय पे और जल्दी जल्दी पढ़ सके ताकि खुद का एक बहुत अच्छा भविष्य निर्माण कर सके। याद रहे आप स्वयं ही अपने अच्छे भविष्य के रचयिता है। 


Post a Comment

0 Comments