Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मन को स्वस्थ रखे

 मन को स्वस्थ रखे -

अच्छी दिनचर्या जीने की कोशिश सभी करते है, बहुत प्लांनिग होती है अपने पुरे दिन को बेहतर बनाने की जिसमे एक्सरसाइज , जिम,मॉर्निंग वाक,अच्छा डाइट प्लान बहुत कुछ शामिल किया जाता है ताकि एक बेहतर आज जिया जा सके। यदि अपने दिनचर्या में अपने अंतरमन पर भी ध्यान दे दिया जाये तो अपने दिनचर्या को और बेहतर हम सभी बना सकते है। सुबह की शुरुआत एक अच्छे विचार के साथ, स्थिति परिस्थिति जो भी है उसमे खुद को और मजबूत , पॉजिटिव रखना ताकि आप जो भी काम करे उसका भरपूर आनंद ले। 

मन को स्वस्थ रखना यानि स्वयं को स्वस्थ रखना क्यों की जब हमारा मन खुश होता है तो उस पल हम उत्साह महसूस करते है, हर काम में हमारा मन लगता है और कभी कभी जैसे ही हमारा मन खुश नहीं होता है तब किसी भी काम में मन नहीं लगता है। 

मन में अच्छे और बुरे जैसे भी विचार उत्पन्न होते है आप वैसा महसूस करने लगते है। जैसे यदि आप अपने ऐसे पल के बारे में सोचेंगे जो बेहद आपके लिए सुखद रहा हो उसे सोचते ही आप बहुत अच्छा महसुस करने लगेगे , आप मुस्कुराने लंगेगे और यदि ऐसा कोई घटना है जिस समय आप बहुत दुखी हुए होंगे उसे आपने सोच लिया तो आप अपने वर्तमान पल में भी दुःखी हो जायेंगे,आपका औरा तुरंत डाउन हो जायेगा ,लज़ीनेस आ जायेगा ,कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा तो इस प्रकार आप देख सकते है की आपके मन का प्रभाव कैसे आप पर पड रहा है इसलिए इसकी संभाल करना सभी के लिए बेहद जरुरी है, इसके लिए आप सुबह जब भी उठे उसी समय एक सकारात्मक सोच स्वयं को दे दे। जैसे कि आज आपका दिन बहुत अच्छा जायेगा या फिर आज आप जो भी काम करेंगे बहुत बेहतर करेंगे। जैसे ही आप अपने मन का ध्यान देने लगेंगे उसे बेहतर संकल्प से भरने लगेंगे , आप महसूस करेंगे आपका मन स्वस्थ और अच्छे विचारो से संपन्न बनने लगेगा। 

मन को स्वस्थ रखने का प्रयास हमेशा करे, ज्यादा विचारो का बोझ अपने मन को मत दे, उतना ही सोचे जितना जरुरी है, ताकि आपका मन और दिमाग दोनों थके नहीं, शांत रहे। खुश रहे और मस्त रहे। 


Post a Comment

0 Comments