Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सर्दियों में रखे अपने त्वचा का ख्याल ताकि त्वचा बने लाजवाब

Image result for sardiyo me skin care images
विंटर केयर 

सर्दिया शुरू हो गई है और त्वचा की देखभाल का ये सबसे अच्छा समय है क्यों की ठंढ के दिनों में त्वचा पे पसीना नहीं आता है और खाने का पाचन भी बहुत अच्छा होता है तो इसलिए इस ठंढ के मौसम में अपने त्वचा को बेहतरीन बनाइये , चमकदार बनाइये। ज्यादातर लोग स्किन पर कुछ न कुछ लगा कर उसे चमकदार बनाते है पर यहा हम आपको स्किन पर क्रीम या कुछ घरेलु प्रोडक्ट लगाने के अलावा भी कुछ और महत्वपूर्ण तरीके बताएँगे जिससे आपको अच्छे से समझ में आ जायेगा की स्किन अच्छी कैसे बने। 
स्किन को बेहतरीन बनाने के 3 तरीके है। 
1. आपकी सकारात्मक सोच (स्वयं के प्रति और दुसरो के प्रति अच्छा सोचे ) :- सही और सकारात्मक सोच हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है जिसका प्रभाव सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है जिससे हमारे स्किन की चमक बढ़ती है क्यों की सकारत्मक ऊर्जा से हम में कॉन्फिडेंस एंड विल पावर डेवेलप होता है।जितना अच्छा आप सोचेंगे उतने ही अच्छे आप दिखेंगे। सोच हमारे मन का भोजन होता है, इसलिए अपने मन को अच्छा भोजन परोसे। 
2. योग और अच्छा खान-पान :- ये तो सभी जानते है की योग का कितना प्रभाव पड़ता है हमारे रोज के दिनचर्या पर। योग, ध्यान, व्यायाम हमारे जीवन में एक पॉजिटिव सोच के साथ उत्साह भी लाता है और शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को भी भरपूर करती है। योग के साथ हमे अपने खान पान पर भी ध्यान देना चाहिए। सर्दियों के मौसम में सभी प्रकार के हरे पत्तेदार सब्जिया एवं फल भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते है, उनका सेवन करे। गाजर , मूली, चुकंदर और साग सभी प्रकार के पत्तेदार सब्जिया खाये। सभी प्रकार के उपलब्ध फल खाये। अच्छा खान पान हमारी त्वचा (स्किन ) को निखारता है, चेहरे पे ग्लो लाता है साथ ही हमारे सेहत को भी तंदुरुस्त बनाता है। अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स ) को सुबह के नाश्ते में जरूर शामिल करे।
3. त्वचा (स्किन ) को निखारने के कुछ अन्य तरीके :- सर्दियों में हमारी त्वचा नमि खोने लगती है, स्किन को रुखा एवं बेजान बनाती है तो उसके लिए रात में सोने से पहले और सुबह में नहाने के पहले आप उसे मॉइस्चराइज करे। रात में आप बादाम तेल से फेस पे हलके हाथ से मसाज करे, यदि बादाम तेल नहीं है तो आप 100 % शुद्ध नारियल तेल से भी मसाज कर सकते है। नहाने के पहले पुरे शरीर पे नारियल तेल का मसाज कर ले। इसके लिए आपको सिर्फ 5 मिनट देना है, नहाने के बाद मॉइस्चराइज क्रीम फेस, हाथ और पैर पर लगा ले।आप एलोवेरा जेल का भी प्रयोग कर सकते है, एलोवेरा जेल फेस पे अच्छे से मसाज कर ले। इसके अलावा ग्लिसरीन भी स्किन को निखारने में बहुत असरकारक है, ग्लिसरीन में गुलाब जल मिला कर फेस पे अप्लाई करे, कुछ मिनट के लिए उसे ऐसे ही रहने दे फिर फेस को साफ़ पानी से धो ले और नेपकिन से हलके हाथ से पोछ ले। इसके बाद जो मॉइस्चरेराइज क्रीम आपके स्किन पर सूट करे, उसे लगा दे।

  • स्किन की रंगत और निखार के अनगिनत तरीके है उसे जरूर करे लेकिन साथ ही अपने सोच को भी शुद्ध बनाये, इसका रिजल्ट आपके फेस पे दिखेगा। आप रिलैक्स दिखाई देंगे। 
  • भरपूर नींद ले, ज्यादा मत सोये लेकिन 5 घंटे की निश्चिन्त नींद जरूर ले। 
  • प्रयाप्त मात्रा में पानी पिए। ध्यान रहे न कम पानी पिए न ही जरुरत से ज्यादा। 
  • पुरे दिन में यदि पॉसिबल हो तो एक एक घंटे में या फिर सुबह, दोपहर, शाम में कुछ मिनट के लिए अपने माइंड को आराम दे यानि कुछ मत सोचे। 
अन्य टिप्स :-
  • आलू के जूस को फेस पे अप्लाई करे, ये चेहरे की चमक बढ़ाता है। 
  • दही में हनी (शहद) मिलाकर फेस पे लगाए, यदि ऑयली स्किन है तो इसमें लेमन (निम्बू ) मिला ले। 
  • फेस को क्लीन रखे। 
  • डीप ब्रीथ (गहरी सांसे) ले। 
  • जंक फ़ूड कम खाये या नहीं खाये। 
यदि ये पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना मत भूले , सब्सक्राइब करे ताकि डेली कुछ नया आप तक पहुँचता रहे। 

Post a Comment

0 Comments